किसानों को उन्नत किस्म के धान की खेती सहित अन्य तकनीकों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में किसानों को खेती की नयी तकनीक से अवगत कराने की मंशा से सोमवार को एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला सह कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

महिषी. मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में किसानों को खेती की नयी तकनीक से अवगत कराने की मंशा से सोमवार को एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ भरत कुमार सिंह, बीएओ अशोक पंडित, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉ डीके चौधरी, प्रखंड प्रमुख रियाज आलम, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मदन सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सभी आगत अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. कृषि वैज्ञानिक डॉ डीके सिंह ने मौके पर मौजूद किसानों को उन्नत किस्म के धान की खेती में उर्वरकों के प्रयोग, कीट प्रबंधन सहित अन्य तकनीकों की विस्तृत जानकारी साझा की. बीएओ अशोक पंडित ने खेतों में रासायनिक खाद के बदले जैविक खाद के प्रयोग को श्रेयस्कर बताया. उद्यान पदाधिकारी मदन सिंह ने जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपण व उद्यान लगाने की बात कही. वक्ताओं ने जलवायु अनुकूल खेती, मोटे अनाज, मूंग, उड़द, अरहर की खेती में पोषक तत्व प्रबंधन की देसी तकनीक पर विस्तृत चर्चा की. कार्यक्रम को बीटीएम राकेश कुमार सिंह, एटीएम अंकित आनंद, रितेश, कृषि समन्वयक संजीव कुमार झा, महेश प्रसाद सहित अन्य ने भी संबोधित करते किसानों का ज्ञानवर्धन किया. कर्मशाला के सफल संयोजन में कृषि सलाहकार गुंजन कुमार, सुनीत कुमार, बबलू दास, गौतम कुमार सहित अन्य ने सहभागिता दी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन