फेक्टनेब का सम्मेलन कल

फेक्टनेब का सम्मेलन कल
सहरसा . बिहार राज्य फेक्ट्नेब महासंघ के आह्वान पर बीएनएमयू शिक्षक संघ का सम्मेलन मंगलवार को होगा. संगठन विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन आंबेडकर पुस्तकालय सुपर मार्केट बस स्टैंड में होगा. इस सम्मेलन में अध्यक्ष फेक्ट्नेब डॉ सत्येंद्र सिंह, मुंगेर विवि भाग लेंगे. सम्मेलन में अनुदान के बदले वेतनमान, विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के बैंक खाता को बंद करने, के साथ आगे की आंदोलन व आगामी कार्यकर्म पर विचार विमर्श होगा. इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मी भाग लेंगे. पांच वारंटी गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत शनिवार की देर रात बिजलपुर पंचायत में छापेमारी कर पांच वारंटी को गिरफ्तार किया. बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है. तीन-तीन फॉर्म जमा करने करने का निर्देश सत्तरकटैया . प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों का फॉर्म जमा करने के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राहुल कुमार मिश्रा ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया है. सभी सेविकाओं को कम से कम तीन-तीन लाभार्थियों का फॉर्म जमा करना होगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. जिससे वे गर्भावस्था और प्रसव के दौरान उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त कर सके. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










