अनुसंधान में तेजी व लंबित मामलों का करें शीघ्र निष्पादन

अनुसंधान में तेजी व लंबित मामलों का करें शीघ्र निष्पादन
पुलिस अधीक्षक ने पतरघट थाना का किया निरीक्षण पतरघट. स्थानीय पतरघट थाना का शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक हिंमाशु द्वारा वार्षिक निरीक्षण कर उपस्थित थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने पतरघट थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय की व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान एसपी हिमांशु ने थाना में दर्ज लंबित कांडों, निष्पादित मामलों एवं अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्ती बढ़ाने व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा. एसपी ने थाना में आएं हुए फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार, समयबद्ध सुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि थाना आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास का केंद्र होता हैं. इसलिए पुलिसकर्मियों का आचरण अनुशासित व जनहित में होना चाहिए. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थानाध्यक्ष शशि कुमार को अभिलेखों को अद्यतन रखने, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा विभागीय निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के समय पुअनि दुर्गेश कुमार, पुअनि निधि गुप्ता, पुअनि दयानंद सिंह, पुअनि नंदन कुमार, सअनि विष्णुदेव कुमार मोदी,पीटीसी धर्मवीर चौधरी, थाना लेखक त्रिलोकी नाथ यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी माैजूद थे. फोटो – सहरसा 19 – कागजात का अवलोकन करते एसपी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




