सरकार से भीख मांगकर भी हर गली मोहल्ले में करवायेंगे विकासात्मक कार्य : गौतम कृष्ण

Updated:
विज्ञापन
सरकार से भीख मांगकर भी हर गली मोहल्ले में करवायेंगे विकासात्मक कार्य : गौतम कृष्ण

सरकार से भीख मांगकर भी हर गली मोहल्ले में करवायेंगे विकासात्मक कार्य : गौतम कृष्ण

विज्ञापन

महिषी विधानसभा स्थित नवहट्टा के शाहपुर में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास नवहट्टा . प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 07 में फूईस मुखिया के घर से सीताराम मुखिया के घर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने किया. यह सड़क मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से विधायक द्वारा अनुशंसित राशि से निर्मित की जायेगी. शिलान्यास के दौरान विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने कहा कि सड़क का शिलान्यास कर दिया गया है, अब गुणवत्तापूर्ण कार्य हो यह जिम्मेदारी यहां के स्थानीय लोगों की है. जो सरकारी स्टीमेट है और जो प्रावधान निर्धारित हैं, उसी के अनुसार सड़क का निर्माण किया जाना है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य और सपना है कि महिषी विधानसभा के हर गली मोहल्ले में विकासात्मक कार्य हो. हर क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान हो. विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसके लिए मैं सरकार से भीख मांगकर भी महिषी विधानसभा को विकासात्मक बनाने का काम करूंगा. उन्होंने कहा कि यह सड़क स्थानीय विकास को नई गति देगी और आम लोगों के आवागमन को सुगम बनायेगी. क्षेत्र की जनता के सहयोग और विश्वास के लिए उन्होंने हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि मैं महिषी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूं. इस मौके पर राजद नेता मकसूद आलम, शंकर यादव, शमशेर आलम, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन