टीओपी से 25 कदम दूर दुकान में चोरी, मकान मालिक का दरवाजा बाहर से किया बंद

Updated:
विज्ञापन

घटना की जांच करती पुलिस व अन्य

सहरसा के तिवारी चौक पर एक हैरान करने वाली चोरी की घटना हुई है. मुख्य पुलिस स्टेशन से मात्र 25 कदम की दूरी पर चोरों ने एक दुकान से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने मकान मालिक का दरवाजा बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

सहरसा : नगर निगम क्षेत्र के तिवारी चौक स्थित कुमार अमरज्योति के मकान में किराये पर रह रहे दिलीप केशरी की दुकान में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने मकान मालिक का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर निकलकर विरोध न कर सके. हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल टीओपी थाना से महज 25 कदम की दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद चोर आराम से दुकान में चोरी कर फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह हुई घटना की जानकारी

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह लोगों को हुई. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

हजारों रुपये के सामान की चोरी

दुकान संचालक के अनुसार चोर पान मसाला समेत हजारों रुपये मूल्य के अन्य सामान लेकर फरार हो गए. चोरी में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने, चोरों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन