ग्राम कचहरी के न्यायमित्र पद पर चयनित अभ्यर्थियों को दिया गया नियोजन पत्र

अभ्यर्थियों को दिया गया नियोजन पत्र
सलखुआ . पंचायती राज बिहार के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिषद सभा कक्ष में ग्राम कचहरी के न्यायमित्र पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया. नियोजन पत्र वितरण जिला पंचायती राज पदाधिकारी रश्मि, सहायक जिला पंचायतीराज पदाधिकारी चंदेश्वर नारायण सिंह के द्वारा सलखुआ प्रखंड के चयनित ग्राम कचहरी न्याय मित्र उटेसरा ग्राम कचहरी के लिए खुशबू कुमारी, सितुआहा ग्राम कचहरी के लिए मारिया तबस्सुम, कबीरा ग्राम कचहरी के लिए वंधराज कुमार एवं गोरदह ग्राम कचहरी के लिए मनोज राम को नियोजन पत्र दिया. मौके पर बीपीआरओ कैलाश पासवान, आईटी अभिषेक कुमार, कार्यपालक सहायक अमित कुमार एवं संतोष कुमार, सरपंच सोनेलाल यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










