ePaper

आठ लाख से अधिक की बिजली की तार चोरी

Updated at : 16 Apr 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
आठ लाख से अधिक की बिजली की तार चोरी

पतरघट व पस्तपार थाना क्षेत्र में इन दिनों अज्ञात चोरों के द्वारा बिजली तार की लगातार चोरी किए जाने से किसानों व विभाग के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.

विज्ञापन

पतरघट. पतरघट व पस्तपार थाना क्षेत्र में इन दिनों अज्ञात चोरों के द्वारा बिजली तार की लगातार चोरी किए जाने से किसानों व विभाग के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, चार दिनों के अंदर लगभग 8 लाख से अधिक का बिजली तार चोरी होने के कारण विभागीय अधिकारियों तथा कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाबत विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता ने पतरघट व पस्तपार थाना में अलग-अलग आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता स्वराज आनंद ने कहा है कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट के अंतर्गत क्षेत्र के धबौली पश्चिम पंचायत के निवासी राधावल्लभ सिंह, डब्बू झा, आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार मिश्रा के खेत तक लगा 38 पोल का तीन फेज व 9 पोल का एलटी केबल तार को अज्ञात चोरों के द्वारा काट लिए जाने से किसानों के खेत में पटवन कार्य बाधित है, जबकि उक्त चोरी की घटना से विभाग को 2,67,036 रुपये की क्षति हुई है. जबकि पस्तपार थाना में दिये आवेदन में कहा है कि किशनपुर बांध व भजन पट्टी नहर पर अज्ञात चोरों के द्वारा 50 पोल का एलटी केबल तार जो लगभग 2 किलोमीटर में लगा था, काट लिए जाने से पटवन कार्य पूरी तरह बाधित है. इस कारण विद्युत विभाग नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 7,08,071 रुपये की क्षति हुई है. उन्होंने दोनों थाना में उक्त चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करवाये जाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन