समाहरणालय फीडर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर आज रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर आज रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
सहरसा. समाहरणालय फीडर को पुराने पीएसएस में दूसरे पावर ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया जाना है. जिसको लेकर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 11 केवी गंगजला एक, 11 केवी गंगजला तीन एवं 11 केवी पंचगछिया फीडर बंद रहेगा. विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा अमित कुमार ने बताया कि आपूर्ति बाधित रहने से शिवपुरी, सिमराहा, संतनगर, गौतम नगर, कोशी चौक, जय हिंद मोड़, महाराणा प्रताप चौक, भवि साह चौक, हकपड़ा सहित अन्य संबंधित क्षेत्र में रविवार को आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. जिससे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










