पॉलिटेक्निक फीडर में आज सुबह 11 से पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक फीडर में आज सुबह 11 से पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बिजली विभाग द्वारा प्री समर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में गुरुवार को पॉलीटेक्निक पीएसएस में कार्य होगा.

विज्ञापन

सहरसा. बिजली विभाग द्वारा प्री समर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में गुरुवार को पॉलीटेक्निक पीएसएस में कार्य होगा. जानकारी देते सहायक अभियंता विद्युत ने कहा कि पॉलीटेक्निक पीएसएस में गुरुवार को समर मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. जिससे क्षेत्र के तिवारी टोला 11 केवी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के तिवारी टोला, लक्ष्मीनिया चौक, बस्ती, झपडा टोला, हटिया गाछी, पटेल नगर सहित अन्य संबंधित क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से समय से पूर्व दैनिक कार्य निपटने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन