ePaper

558 बकाया राशि वालों की काटी गयी बिजली, 35 पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 02 Dec 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
558 बकाया राशि वालों की काटी गयी बिजली, 35 पर प्राथमिकी दर्ज

558 बकाया राशि वालों की काटी गयी बिजली, 35 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

सहरसा. मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना से लोगों को 125 यूनिट निशुल्क बिजली दी जा रही है. इसके बाद भी पहले के बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है व बिजली चोरी की जा रही है. ऐसी स्थिति को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर बकाया बिल वसूली से लेकर बिजली चोरी को लेकर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड गंभीर हो गयी है. जिसका दो माह से अधिक की बकाया राशि है, वैसे उपभोक्ताओं की बिजली काटी जायेगी. शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया बिल की राशि जमा करने व 125 यूनिट निशुल्क बिजली मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी नहीं करने की अपील की गयी. जानकारी देते विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि बकाया राजस्व वसूली के लिए चालू माह दिसंबर से विशेष अभियान शुरू है. यह अभियान मार्च तक चलेगा. इसके लिए मुख्यालय स्तर से प्रत्येक प्रशाखा में तीन कर्मी केवल बिजली काटने के लिए दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि नवंबर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत 558 लोगों की बिजली काटी गयी है. इसके अतिरिक्त विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान में 35 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें सहरसा शहरी में चार, सहरसा ग्रामीण 19 व सौरबाजार में 12 शामिल हैं. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली व विद्युत चोरी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जायेगा. जिसमें सभी बकायेदारों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर से निर्देश पर आने वाली गर्मी के सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी पावर सब स्टेशनों के साथ ही सभी 33 केवी, 11 केवी एवं ट्रांसफार्मर पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन