बिजली उपभोक्ता रहें सतर्क, नहीं आएं साइबर ठगों के झांसे में : विद्युत कार्यपालक अभियंता

बिजली उपभोक्ताओं को ठगने के लिए साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं.
सहरसा. बिजली उपभोक्ताओं को ठगने के लिए साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आये हैं. जहां उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान, मीटर रीचार्ज, बिल बकाया माफ करने या कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगा जा रहा है. साइबर ठग उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप, एसएमएस व कॉल के माध्यम से नकली लिंक भेजकर उन्हें जल्दबाजी में भुगतान करने के लिए मजबूर करते हैं. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है. उपभोक्ता केवल अधिकृत प्लेटफाॅर्म के माध्यम से ही बिजली सेवाओं का उपयोग करें व बिल का भुगतान करें. इसके अलावा किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत शिकायत करें. ऊर्जा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे केवल बिजली कंपनी की अधिकृत वेबसाइट, सुविधा ऐप, विद्युत कार्यालय काउंटर या वसुधा केंद्र से ही बिल का भुगतान करें. बिल वसूली के लिए ग्रामीण इलाकों में डोर टू डोर रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी के माध्यम से कलेक्शन की सुविधा भी है. साप्ताहिक बिल संग्रह शिविर का आयोजन हो रहा है. किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करें व ना ही किसी को ओटीपी, बैंक डिटेल या यूपीआइ पिन साझा करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




