सहरसा में प्रारंभ हुआ एकलव्य एथलेटिक्स आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र

सहरसा में प्रारंभ हुआ एकलव्य एथलेटिक्स आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र
आउटडोर स्टेडियम एवं मल्टी परपज हॉल का स्टेडियम में हो रहा निर्माण स्टेडियम का पूर्वी भाग भी जल्द होगा अतिक्रमण मुक्त सहरसा . जिला स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने स्टेडियम में खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित किये जाने वाले एकलव्य एथलेटिक्स बालिका आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने जिलाधिकारी को बच्चों के आवासन, बच्चों के भोजन के लिए उपलब्ध कराए गये खेल प्राधिकरण द्वारा सभी व्यवस्थाओं की जानकारियों से अवगत कराया. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने कहा कि अब स्टेडियम के अंदर सिर्फ बालिका खिलाड़ी को ही अभ्यास करने का इजाजत होगी. साथ ही सभी खिलाड़ियों के लिए जिला खेल कार्यालय द्वारा पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा. इस नियम का सख्ती से पालन किया जायेगा. इस मौके पर मौजूद जिला एथलेटिक संघ सचिव एथलेटिक्स सीनियर कोच रोशन सिंह धोनी ने कहा कि जिला पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी के पिछले सात वर्षों से लगातार प्रयासरत रहने के बाद आखिरकार सहरसा में एकलव्य बालिका एथलेटिक्स आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की शुभारंभ हुआ. यह जिले की बालिका खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. इससे जिले में खेल संस्कृति का विकास होगा. साथ ही साथ बालिकाओं को एक सुरक्षित एवं संरक्षित खेल वातावरण स्टेडियम में मिलेगा. पूरे बिहार के बच्चे जो यहां प्रशिक्षित होंगे, उनसे यहां के स्थानीय बच्चों को भी लाभान्वित होने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में रहने वाले बच्चों को बिहार सरकार खेल विभाग द्वारा मुफ्त रहने, मुफ्त भोजन, पढ़ाई, खेल पोशाक एवं खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स में अब यहां की बच्चियों बिहार सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ की नीति पर नौकरी भी ले रही हैं. साथ ही आगे भी बहुत बड़ा आउटडोर स्टेडियम एवं मल्टीपरपज हॉल का निर्माण सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर में कराया जा रहा है एवं खेल प्रशिक्षण के लिए सहरसा स्टेडियम के पूर्वी भाग को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. जिले में एकलव्य एथलेटिक्स आवासीय प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ होने पर पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आरके सिंह, कोशी स्पोर्ट्स अकादमी अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला साइकलिंग संघ अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जिला बॉल बैडमिंटन संघ सचिव अंशु मिश्रा, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला रस्सा कस्सी संघ सचिव विप्लव रंजन, जिला हॉकी संघ सचिव सुनील कुमार झा, जिला हैंडबॉल सचिव संघ सचिव नीतीश मिश्रा, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला फुटबाल संघ सचिव अशफाक आलम ने सहरसा में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रारंभ होने पर खुशी जाहिर की. सभी ने कहा कि दिन प्रतिदिन सहरसा में खेल का एक बेहतर माहौल बन रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




