तेज रफ्तार सरकारी स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल

Published by : DEEPAK KUMAR Updated At : 25 May 2026 9:53 PM

विज्ञापन

तेज रफ्तार सरकारी स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ई रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो के अगले चक्के का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने जा रहे ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो पर जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के पदाधिकारी का बोर्ड लगा हुआ था. हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा तथा एक चक्का भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस फरार चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन