एयरलाइंस संकट का असर, ट्रेनों के एसी कोच में बढ़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
एयरलाइंस संकट का असर, ट्रेनों के एसी कोच में बढ़ी भीड़

एयरलाइंस संकट का असर, ट्रेनों के एसी कोच में बढ़ी भीड़

विज्ञापन

दरभंगा हवाई अड्डा पर समस्तीपुर मंडल ने खोला हेल्प डेस्क नई दिल्ली जाने के लिए वैशाली और पुरबिया एक्सप्रेस में अगले महीने तक वेटिंग लिस्ट सहरसा . एयरलाइन संकट का असर अब पूरी तरह रेल यात्राओं पर दिखाई देने लगा है. उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों ने हवाई यात्रा के स्थान पर ट्रेनों का रुख किया है. दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस, गरीब रथ, पुरबिया, राजधानी, बिहार संपर्क क्रांति, अवध असम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं. मंगलवार को कई प्रमुख ट्रेनों की बुकिंग रिग्रेट पर पहुंच गयी, जबकि सामान्य दिनों में इनमें टिकट उपलब्ध रहता था. वेटिंग सूची तेजी से बढ़ने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है. ऐसी स्थिति में यात्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे सक्रिय हो गया है. रेलवे बोर्ड ने विभिन्न रूटों पर नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ताकि अतिरिक्त भीड़ को संभाला जा सके और यात्रियों को यात्रा का विकल्प मिल सके. इन स्पेशल ट्रेनों में राजधानी और बड़े शहरों की ओर बढ़ी आवाजाही को प्राथमिकता दी गयी है. इधर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने दरभंगा हवाई अड्डा पर समस्तीपुर मंडल की ओर से हेल्प डेस्क खोला है. जिसमें यात्रियों को उड़ान रद्द होने की स्थिति में ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर और उपाय किये जायेंगे. ताकि एयरलाइन संकट के बीच यात्री बिना परेशानी अपनी मंजिल तक पहुंच सकें. सहरसा से नई दिल्ली जाने के लिए वैशाली एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस में एसी और स्लीपर क्लास में अगले महीने तक वेटिंग लिस्ट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन