डॉ शशिशेखर झा को बनाये गये भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Updated:
विज्ञापन
डॉ शशिशेखर झा को बनाये गये भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

डॉ शशिशेखर झा को बनाये गये भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

विज्ञापन

दो जुलाई की बैठक में किये गये आमंत्रित सहरसा . भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने जिले के भाजपा नेता डॉ शशिशेखर झा को भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है. उन्हें दो जुलाई को पटना ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है. डॉ शशिशेखर झा ने भाजपा के विभिन्न पदों काम किया है. अभी हाल में उनके नेतृत्व में जिला में भाजपा सदस्यता अभियान में एक लाख पचास हज़ार के लगभग भाजपा के सदस्य बनाये गये. उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के वार्ड स्तर से प्रदेश स्तर तक अनेक दायित्व का निर्वहन किया. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सहित भाजपा के कई विधान सभा के प्रभारी के रूप में भी काम किया है. डॉ शशिशेखर झा ने भाजपा मधेपुरा लोकसभा सह प्रभारी के रूप में भी पार्टी का कार्य किया है. इस बैठक में शशि शेखर सम्राट के अलावे पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, महापौर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, राजीव रंजन, नीरज गुप्ता, मदन प्रसाद चौधरी सहित डॉ शैलेन्द्र कुमा, डॉ रामनरेश सिंह को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है. जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने सभी पदाधिकारियों के नामो का प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन