डॉ अभिषेक कुणाल को फैलोशिप से मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
डॉ अभिषेक कुणाल को फैलोशिप से मिला सम्मान

डॉ अभिषेक कुणाल ने वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं रोगियों के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन

सर्जन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित फैलोशिप जिले के लिए गौरव सहरसा जिला हमेशा उंची आवाज़ में नहीं बोलता. कई बार वह दिन के अंत में मन में उठने वाली वह छोटी सी भावना होती है जो कहती है मैं कल फिर प्रयास करूंगा. इसी भावना को साकार करते जिले के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ अभिषेक कुणाल को एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित फैलोशिप एफ़एआईएस फैलो ऑफ एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया. यह सम्मान कोलकाता में आयोजित एशियन सर्जन सम्मेलन 2025 के दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया. एफएआईएस फैलोशिप देश के चुनिंदा शल्य चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान एवं पेशेवर निष्ठा के लिए दी जाती है. डॉ अभिषेक कुणाल ने वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं रोगियों के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. यह सम्मान ना केवल डॉ कुणाल के व्यक्तिगत जीवन की बड़ी उपलब्धि है. बल्कि सहरसा एवं पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन