दर्जनों घर उजड़े, फसलें बर्बाद, बिजली व्यवस्था ठप

Updated:
विज्ञापन
दर्जनों घर उजड़े, फसलें बर्बाद, बिजली व्यवस्था ठप

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर रात आयी तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचायी. अचानक बदले मौसम ने ग्रामीण और बाजार क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.

विज्ञापन

तेज आंधी-बारिश का कहर, किसान व आमजन परेशान

सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर रात आयी तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचायी. अचानक बदले मौसम ने ग्रामीण और बाजार क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तूफान की चपेट में आकर दर्जनों कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये, जिससे कई परिवार बेघर हो गये हैं. सितुआहा पंचायत के लखन यादव के घर पर वार्ड नंबर 04 के विशुनदेव यादव के मकान का एस्बेस्टस का पूरा छप्पर उड़ कर गिर पड़ा. इस हादसे में लखन यादव के अलावे संजीत यादव, रामप्रवेश यादव सहित कई परिवारों का घर पूरी तरह तबाह हो गया. घटना में कई लोग घायल हुये, जिनमें लखन यादव की पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आंधी का असर बाजार से लेकर गांवों तक

कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिससे प्रखंड के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. अंधेरे में रात गुजारने को लोग मजबूर रहे. वहीं तेज हवा और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. पहले की आंधी से बची गेहूं और मक्का की फसल भी इस बार पूरी तरह बर्बाद हो गयी. खेतों में लहलहाती फसलें जमीन पर बिछ गयी हैं. अपनी मेहनत को यूं बर्बाद होते देख किसान गहरे सदमे और चिंता में हैं. स्थानीय किसानों का कहना है कि लगातार प्राकृतिक आपदा से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है. अब वे सरकार से मुआवजा और राहत सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने तथा बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में जनजीवन पटरी पर लाने की चुनौती प्रशासन के सामने बनी हुई है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन