पैसे लेकर चिकित्सक पर इलाज करने का लगाया आरोप

प्रखंड कार्यालय के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा मारपीट के एक मामले में जख्मी महिला के इलाज के लिए एक सीएचसी कर्मी के पे फोन पर पांच सौ रुपये लेने का मामला सामने आया है.
सोनवर्षाराज. प्रखंड कार्यालय के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा मारपीट के एक मामले में जख्मी महिला के इलाज के लिए एक सीएचसी कर्मी के पे फोन पर पांच सौ रुपये लेने का मामला सामने आया है. मामले में तब हंगामा हो गया जब चिकित्सक ने अवैध राशि लेने के बावजूद महिला के रिपोर्ट में सामान्य जख्म प्रतिवेदित कर दिया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार देहद पंचायत के बेहट गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान जख्मी महिला रंजना देवी इलाज के लिए सीएचसी पहुंची. इस दौरान तैनात चिकित्सक डाॅ संजीत कुमार इलाज की जगह उसे टालने लगे. घंटों चक्कर लगवाने के बाद चिकित्सक ने महिला से पैसे की मांग की. जख्मी महिला द्वारा जब डाॅक्टर को बताया गया कि वह पैसे लेकर घर से नहीं आयी है तो सीएचसी में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर रणवीर कुमार का पे फोन नंबर 7631913817 देते हुए कहा कि इस पर पैसे भिजवाओ. इस पर जख्मी महिला रंजना देवी ने अपने बहनोई संजय झा के पे फोन नंबर 8709676180 से डाटा इंट्री ऑपरेटर रणवीर कुमार के पे फोन नंबर पर 5 सौ रुपये भिजवा दिया. पे फोन पर पैसे आने के बाद चिकित्सक द्वारा जख्मी महिला का इलाज किया गया, लेकिन जख्मी महिला ने इलाज के बाद चिकित्सक के वेश्म में स्थानीय लोगों को बुलाकर चीख चीख कर बताने लगी कि चिकित्सक ने पैसे लेने के बाद ही उसका इलाज किया. इस बाबत चिकित्सक संजीत कुमार ने कहा कि महिला उसे फंसा रही है. उसने डाटा इंट्री ऑपरेटर के पे फोन पर पैसा नहीं मंगवाया है. फोटो – सहरसा 17 – ऑपरेटर रणबीर कुमार व जख्मी महिला रंजना कुमारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




