निर्माणाधीन एनएच 327 ई का डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन एनएच 327 ई का डीएम ने किया निरीक्षण
मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सोमवार को सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के बिहरा व पटोरी पंचायत भ्रमण क्रम में निर्माणाधीन एनएच 327 ई का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने संदर्भित क्षेत्र बिहरा व पटोरी में परिलक्षित भू अर्जन संबंधी दिक्कतों के संबंध के जानकारी प्राप्त की एवं मौके पर मौजूद एनएचएआई के परियोजना निदेशक, कार्यकारी एजेंसी को इसके समाधान के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. कार्यकारी एजेंसी को मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करने व अन्य अवसंरचना संबंधित कार्य पूर्ण करने की दिशा में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी,सदर श्रेयांश तिवारी, परियोजना निदेशक एवं सहायक अभियंता एनएचएआई सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










