प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सहरसा. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने जिला सूचना विज्ञान केंद्र, जिला अभिलेखागार, जिला राजस्व शाखा का निरीक्षण किया. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने कार्यरत कर्मियों से किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली. अभिलेखों के समुचित संधारण, कार्यालय के उत्कृष्ट सफाई प्रबंधन के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. समाहरणालय आगमन पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. निरीक्षण क्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन