बीसीए रणधीर वर्मा अंडर 19 वन डे ट्रॉफी के लिए जिला की टीम बेगूसराय रवाना

बीसीए रणधीर वर्मा अंडर 19 वन डे ट्रॉफी के लिए जिला की टीम बेगूसराय रवाना
सुपौल से होगा आज मैच, सहरसा . बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित बीसीए रणधीर वर्मा अंडर 19 वन डे ट्रॉफी के लिए जिला की टीम रविवार को रवाना हुई. सेंट्रल जोन के बेगूसराय में आयोजित इस वन डे ट्रॉफी में सहरसा छह अप्रैल को सुपौल से, नौ अप्रैल को समस्तीपुर से, 11 अप्रैल को बेगूसराय से एवं 12 अप्रैल को खगड़िया से मैच खेलेगी. चयनकर्ता प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में चयनित जिला की टीम में पहले दो मैच के लिए अमन साह कप्तान, मो शाहनवाज उपकप्तान, निखिल कुमार, आयुष आनंद, राहुल कुमार, अभिनव कुमार, अरिजीत कुमार सिंह, राजन कुमार राम, आयुष कुमार, शिवम कुमार, वैभव कुमार, रवि कुमार, अविनाश कुमार बिट्टू, गुलाम सरवर, मृणाल सिंह व येशु सिंह होंगे. जबकि टीम मैनेजर नित्यानंद ठाकुर हैं. मौके पर जिला क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान, खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम आलम, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी ने खिलाड़ियों को उम्दा प्रदर्शन के साथ विजयी होने की शुभकामना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










