बीसीए सीनीयर मेन्स हेमन ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट टीम रवाना

बीसीए सीनीयर मेन्स हेमन ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट टीम रवाना
सहरसा . बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित बीसीए सीनीयर मेन्स हेमन ट्रॉफी के लिए कप्तान प्रिंस के नेतृत्व में जिले की टीम रविवार को रवाना हुई. रंगीन ड्रेस एवं उजले बाॅल में खेले जाने वाले बिहार क्रिकेट संघ के इस टूर्नामेंट में सहरसा को सेंट्रल जोन मे रखा गया है. सेंट्रल जोन में सहरसा के अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर, खगङिया एवं सुपौल जिले की टीम है. सहरसा का पहला मैच तीन मार्च को सुपौल से, दुसरा मैच चार मार्च को खगङिया से, तीसरा मैच 12 मार्च को समस्तीपुर से व चौथा मैच 13 मार्च को बेगूसराय से होगा. टीम में प्रिंस कुमार (कप्तान), अंशु सिंह (उपकप्तान), सुरज कुमार, वरूण सिंह, अनिकेत कुमार, सागर कुमार, मो जफर इमाम, अनंत मिश्रा, अंकित राज, सत्यम कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, कृष्ण मोहन सिंह, पुरूस्कर कुमार झा, मो साहिल राज, रविरंजन, अभिषेक कुमार एवं टीम मैनेजर सह कोच रमेश कुमार हैं. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, शशिभूषण सहित अन्य ने जिला क्रिकेट टीम के खिलाङियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते सभी मैच जीतने की शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




