चापाकल हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन घायल

चापाकल हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन घायल
सिमरी बख्तियारपुर. कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कठडूमर पंचायत के दह वार्ड संख्या 8 में जमीन पर चापाकल हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस झड़प में तीन लोग घायल हो गये, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना में घायल सूरज कुमार, पिता शिवन राम ने बताया कि उनके घर के आगे स्थित जमीन पर दूसरे पक्ष ने जबरन चापाकल लगा दिया. इसे हटाने के लिए कहने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दूसरे पक्ष के अमित राम, देवरथ कुमार, अविनाश कुमार सहित कई लोगों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया. सूरज कुमार के मुताबिक हमले के दौरान उन्हें दबिया से वार कर घायल कर दिया गया, जबकि उनके दादा उजागर राम और मां पार्वती देवी को भी मारपीट कर चोट पहुंचायी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










