सहयोग शिविर के लंबित आवेदनों का शीघ्र करें निस्तारण : डीएम
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 08 Jun 2026 5:40 PM
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में नौ जून एवं आगामी प्रखंडवार चिह्नित स्थलों पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की.
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर जतायी नाराजगी, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई
सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में नौ जून एवं आगामी प्रखंडवार चिह्नित स्थलों पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण का निर्देश देते हुए कहा कि शेष सभी मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. समीक्षा के दौरान लघु जल संसाधन, पंचायती राज, योजना एवं विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ प्रमंडल, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, जल संसाधन, परिवहन, विधि, गृह, सामान्य प्रशासन तथा नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित सहयोग शिविर के कुछ आवेदन लंबित पाए गए. इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर लंबित मामलों के समाधान का निर्देश दिया. बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को राजस्व संबंधी लंबित मामलों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही न्यायिक मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर से संबंधित पंचायतों एवं आयोजन स्थलों के अंतर्गत लंबित न्यायिक मामलों का शिविर से पूर्व हर हाल में निष्पादन किया जाए.आम लोगों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान
नौ जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन स्थलों पर आने वाले आम नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि शिविर का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से होना चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.30 जून तक हर हाल में पूरा करें फार्मर रजिस्ट्री कार्य
फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी. 30 जून तक पूर्ण किए जाने वाले इस कार्य की समीक्षा में सत्तरकटैया, सोनवर्षा सहित कुछ अन्य प्रखंडों की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पायी गयी. इस पर उन्होंने मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में रुचि नहीं लेने वाले अथवा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










