एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

प्रखंड के अस्पताल रोड स्थित विवाह भवन में बुधवार को एनडीए गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता की बैठक की गयी.
सौरबाजार. प्रखंड के अस्पताल रोड स्थित विवाह भवन में बुधवार को एनडीए गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद यादव एवं संचालन भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार ने किया. वहीं बैठक में मुख्य रूप से आगामी आठ सितंबर को सहरसा स्टेडियम में आयोजित होने वाली एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में मौजूद सदर विधायक डॉ आलोक रंजन ने कार्यकर्ता को संबोधित करते कहा कि पहले लोगों को एक किलोमीटर चलने के लिए सड़क नहीं मिलती थी. आज गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है. सरकार 125 यूनिट बिजली मुफ्त किया है. प्रत्येक परिवार के एक महिला को 10 हजार एवं फिर दो लाख रोजगार के लिए देने जा रही है. लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा. बैठक को बीजेपी जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, लोजपा आर जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महामंत्री अनमोल भगत, रामरतन श्रृषिदेव, रतन यादव, सुमित कुमार, अभिषेक आनंद, अमर यादव, अरुण कुमार सिंह, कैलाश साह, बिजेंद्र शर्मा, अमरेंद्र पासवान, परमानंद सादा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










