ePaper

घने कोहरे में रेंगती रही रेल यातायात, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated at : 19 Jan 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
घने कोहरे में रेंगती रही रेल यातायात, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

सोमवार की सुबह सहरसा-मानसी रेलखंड पर घने कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला. कोपरिया स्टेशन के आसपास दृश्यता बेहद कम होने के कारण रेल गाड़ियां रेंगती नजर आयी.

विज्ञापन

सलखुआ. सोमवार की सुबह सहरसा-मानसी रेलखंड पर घने कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला. कोपरिया स्टेशन के आसपास दृश्यता बेहद कम होने के कारण रेल गाड़ियां रेंगती नजर आयी. कोहरे की मोटी चादर ने पूरे इलाके को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोपरिया स्टेशन के समीप कुछ मीटर आगे तक भी देख पाना मुश्किल हो रहा था. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोको पायलटों ने अत्यंत सावधानी बरती और ट्रेनों को धीमी गति से आगे बढ़ाया. इस कारण कई यात्री गाड़ियां निर्धारित समय से विलंब से गुजरीं, वहीं कुछ ट्रेनों के ठहराव समय में भी बढ़ोतरी करनी पड़ी. घने कोहरे के कारण सिग्नल स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने से रेल प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे. रेलवे सूत्रों के अनुसार, ऐसे मौसम में लोको पायलटों को निरंतर हॉर्न बजाने, सिग्नल पर विशेष ध्यान देने और गति नियंत्रित रखने के दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके. कोहरे की वजह से स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भी काफी दिक्कत हुई. स्थानीय यात्रियों का कहना है कि शीतलहर और कोहरे के मौसम में यह स्थिति अक्सर बन जाती है, लेकिन समय पर सूचना मिलने से परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना बनी रह सकती है. ऐसे में रेल यात्रियों को यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गयी है. रेल प्रशासन ने भी यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा के लिहाज से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन