अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधा बहाल करने की मांग

क्षेत्र के सबुज देवी पति निर्मल प्रसाद सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धबौली में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है.
पतरघट. क्षेत्र के सबुज देवी पति निर्मल प्रसाद सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धबौली में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रुद्रानंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुविधाएं अविलंब बहाल करने की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल में शामिल शंभु शरण सिंह, संतोष कुमार सिंह, रघुनंदन सिंह उर्फ छोटू सिंह, रंजन कुमार, रमण कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, आशु सिंह, सिन्धु कुमार, झुनकी सिंह सहित कई स्थानीय लोगों ने पीएचसी प्रभारी को दिए ज्ञापन में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की उपस्थिति तो हैं. लेकिन मरीजों के इलाज के लिए मूलभूत संसाधनों का घोर अभाव है. अस्पताल में दवाई और डाक्टर के अलावे कोई मूलभुत सुविधा नहीं है. ना तो बेड की व्यवस्था है, न स्ट्रेचर, न ही पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है. साथ ही एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवा भी उपलब्ध नहीं है. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रुद्रानंद कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में कई आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की घोर कमी है. भीषण गर्मी में बिजली तो है, लेकिन पंखा तक एपीएचसी को उपलब्ध नहीं है. जिससे मरीजों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को भी भीषण गर्मी में भारी परेशानी होती है. स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र को अविलंब आवश्यक उपकरणों व संसाधनों से सुसज्जित किया जाये. ताकि इलाके के मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




