सुपर बाजार स्थित विज्ञान भवन को पटना के तारामंडल के तर्ज पर विकसित करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
सुपर बाजार स्थित विज्ञान भवन को पटना के तारामंडल के तर्ज पर विकसित करने की मांग

सुपर बाजार स्थित विज्ञान भवन को पटना के तारामंडल के तर्ज पर विकसित करने की मांग

विज्ञापन

डीएम को दिया ज्ञापन सहरसा . कोसी विकास संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सुपर बाजार स्थित विज्ञान भवन को पटना के तारामंडल के तर्ज पर विकसित करने की मांग की है. मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार झा व संरक्षक प्रवीण आनंद ने कहा कि विज्ञान भवन जो कभी कोसी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान शिक्षा और नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र था. आज उपेक्षा व लापरवाही का शिकार होकर बंद पड़ा है. वर्ष 2007 में तत्कालीन स्थानीय विधायक संजीव कुमार झा व तत्कालीन विज्ञान मंत्री अनिल कुमार के प्रयासों से इस विज्ञान भवन का निर्माण किया गया था. जिससे कोसी क्षेत्र के बच्चों को विज्ञान की आधुनिक शिक्षा मिल सके. प्रारंभिक दिनों में यह भवन बच्चों के लिए विज्ञान सीखने का प्रमुख केंद्र बना. लेकिन बाद में सभी आवश्यक उपकरणों को हटा दिया गया एवं भवन को निष्क्रिय कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि कोसी क्षेत्र के लाखों बच्चों के सपनों का केंद्र है. जिसे पुनर्जीवित करना समय की मांग है. मोर्चा यह मांग करता है कि सुपर बाजार स्थित इस विज्ञान भवन को पटना के तारामंडल की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाये. जिससे बच्चों को विज्ञान, अंतरिक्ष एवं तकनीकी शिक्षा का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सके. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गयी तो कोसी विकास संघर्ष मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा. जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन