ePaper

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में सांसद ने की बीएम व एसडीबीसी को जोड़ने के प्रावधान की मांग

Updated at : 03 Apr 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में सांसद ने की बीएम व एसडीबीसी को जोड़ने के प्रावधान की मांग

एसडीबीसी को जोड़ने के प्रावधान की मांग

विज्ञापन

सहरसा . लोकसभा में सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने गुरुवार को शून्यकाल के दौरान संसद में क्षेत्र के जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कें ग्रामीण क्षेत्र में ही बनायी जाती है. बिहार में जो भी सड़कों का निर्माण हो रहा है वह कम गुणवत्ता के आधार पर बनायी जा रही है. सड़क निर्माण में जीएसबी करने के बाद डब्ल्यूएमएम थ्री कर मिक्स शील सरफेस कर छोड़ दिया जाता है. पहले सड़क निर्माण में बीएम व एसडीबीसी का प्रावधान रहता था. जिसे अब हटा दिया गया है. इससे सड़क कमजोर बनती है. अब जबकि ग्रामीण सड़कों पर भी भारी वाहन चलने लगे हैं. सड़क कमजोर रहने से सड़क टूट जाती है व जल्द ही सड़क की बार-बार मरम्मत करनी पड़ती है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में केंद्र सरकार का 60 प्रतिशत व राज्य सरकार का 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रहती है. सड़क निर्माण में बीएम 50 एमएम व एसडीबीसी 25 एमएम जोड़ने से अत्यधिक राशि भी नहीं लगेगी व सड़क भी मजबूत बनेगी. उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को देखते इसमें बीएम एवं एसडीबीसी को जोड़ने का प्रावधान करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन