बासपा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय

बासपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित
बासपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित सहरसा. बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई का शनिवार को एकदिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक कलाभवन में आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष राम ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट नर्मदा प्रसाद अहिरवार एवं प्रदेश प्रभारी ने विधानसभा एवं प्रखंड वार समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बहन कुमारी मायावती के शासनकाल में उत्तर प्रदेश के दबे कुचले, पिछड़े, अति पिछड़े शोषित, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति जनजाति की दिशा एवं दशा में जिस तरह सुधार हुआ. इसे देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की सरकार का बिहार में भी दरकार है. प्रदेश महासचिव जीवनेश्वर जिज्ञासु ने कहा कि पूर्व में बिहार में जंगल राज एवं वर्तमान में डबल इंजन की सरकार गरीब विरोधी, दलित महा दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है. उन्होंने कहा कि इंडिया एवं एनडीए दोनों ही ठग गठबंधन हैं. आजादी के 77 वर्ष बाद भी संवैधानिक अधिकारों से लोग वंचित हैं. बिहार में महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन हत्या, लूट बलात्कार की घटनाएं सरेआम हो रही है. अफसरशाही चरम पर है. कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन आनंदी राम ने किया. मौके पर विलक्षण दास, शत्रुघ्न शर्मा, कुशेश्वर राम, विलास राम, योगेंद्र राम, जयकांत पासवान, मनोज राम, लक्ष्मण राम, उज्जवल मेहता, सुरेंद्र राम, मुकेश राम, महेंद्र राम, अजय राम, श्याम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




