अपराधियों ने बकरी व्यवसायी को गोली मार लूटे 41 हजार रुपये

Updated at : 05 Apr 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने बकरी व्यवसायी को गोली मार लूटे 41 हजार रुपये

अपराधियों ने बकरी व्यवसायी को गोली मार लूटे 41 हजार रुपये

विज्ञापन

सौरबाजार. बकरी व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दिनदहाड़े 41 हजार रुपया लूट लिया है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में सपहा और रामपुर गांव के बीच रविवार को घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सहरसा बस्ती वार्ड नंबर 38 निवासी मो. इसराइल अपने पुत्र के साथ बकरा-बकरी खरीदने इटहरा रामपुर गांव की ओर जा रहा था. सपहा गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर से आगे और पुल के पास एक अपाची बाइक पर हथियार से लैस तीन अपराधियों ने उसे रोककर बकरी खरीदने के लिए ले जा रहे 41 हजार रुपया लूट लिया और विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी. जिसमें एक गोली बकरी व्यवसायी मो इसराइल के दाहिने बांह में लगी है. अपराधी घटना को अंजाम देकर मधेपुरा जिला के सीमावर्ती एरिया पथराहा घैलाढ की तरफ भाग गया. घटना की सूचना व्यापारियों द्वारा 112 के माध्यम से पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर जख्मी व्यापारी को बैजनाथपुर स्थित लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात करते हुए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी जांच शुरू कर दी है. एसएफएल की टीम ने भी अनुसंधान में सहायता के लिए घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किया है. घटना को लेकर आसपास के एरिया में दहशत का माहौल है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. मालूम हो कि इससे लगभग एक माह पूर्व भी सहरसा-मधेपुरा के सीमावर्ती एरिया इटहरा रामपुर स्थित जालंधर धाम शिव मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से लगभग 84 हजार रुपए लूट लिया था.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन