छह माह से नहीं मिला वेतन, संविदा कर्मियों ने किया हड़ताल

Updated:
विज्ञापन
छह माह से नहीं मिला वेतन, संविदा कर्मियों ने किया हड़ताल

मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में कार्यरत संविदाकर्मी विगत 6 माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सोमवार से भूख हड़ताल पर चले गयाे हैं.

विज्ञापन

सत्तरकटैया. मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में कार्यरत संविदाकर्मी विगत 6 माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सोमवार से भूख हड़ताल पर चले गयाे हैं. हड़ताली कर्मियों ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को नियंत्रक से सबौर में उनके कार्यालय कक्ष में अनुरोध किया था एवं आवेदन भी दिया गया था. आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, जबकि महाविद्यालय में सभी स्थायी कर्मियों का भुगतान प्रत्येक माह हो रहा है. संविदाकर्मी अल्पवेतन भोगी एवं अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं, जिसके कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. इस परिस्थिति में हम सभी के भरण-पोषण के साथ-साथ बच्चों का पढ़ाई-लिखाई पर असर पड़ रहा है एवं बच्चों का फीस विद्यालय में जमा नहीं कर पाने की स्थिति में बच्चों को स्कूल से निकाला जा रहा है. बीमार माता-पिता का भी इलाज नहीं करा पा रहे हैं तथा ठंड में भी हम सभी कर्मी बच्चे को गर्म कपड़ा भी नहीं दे पा रहे हैं. सभी बच्चे ठंड से कांप कर रहे हैं. कर्मी वेतन भुगतान ससमय करने की मांग को लेकर सामूहिक हड़ताल कर रहे हैं. हड़ताल करने वाले में संविदा कर्मी राजन कुमार, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, बद्री नारायण विश्वास, सोनेलाल राम, प्रियंका कुमारी, मोहन कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन