Saharsa, जिले में एलपीजी की कमी नहीं, चार दिन में पेंडिंग बुकिंग क्लियर करें, डीएम
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

डीएम दीपेश कुमार
विज्ञापन
सहरसा से विनय कुमार मिश्र,
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है एवं आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. उक्त बातों की जानकारी देते जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों, गोदामों एवं होम डिलीवरी व्यवस्था की निगरानी कर रहा है. जिससे उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध हो सके. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने एव घबराहट में अतिरिक्त बुकिंग नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा किप्रशासनिक समीक्षा के अनुसार इंडेन गैस एजेंसियों के पास 2890 भरे सिलेंडर उपलब्ध हैं. जबकि 2580 सिलेंडर का नया लोड रास्ते में है. हाल के दिनों में 2108 सिलेंडरों की डिलीवरी की गयी है एवं सभी पेंडिंग बुकिंग अगले चार दिनों में क्लियर करने का निर्देश दिया गया है. एचपी गैस एजेंसियों के पास कुल 6124 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों में 1512 सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गये हैं. वहीं भारत गैस एजेंसियों के पास 2815 सिलेंडरों का स्टॉक है एवं प्रतिदिन 1101 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है. यहां बैकलॉग औसतन दो से तीन दिन बताया गया है. जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को अतिरिक्त वाहन एवं कर्मी लगाकर होम डिलीवरी तेज करने का निर्देश दिया है. साथ ही कालाबाजारी रोकने, निर्धारित दर से अधिक वसूली पर कार्रवाई एवं प्रतिदिन स्टॉक व बुकिंग स्थिति नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










