विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट्रल गर्ल्स स्कूल के बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 22 Feb 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट्रल गर्ल्स स्कूल के बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

पाॅलिटेक्निक कॉलेज बायपास स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं कला की एक शानदार प्रदर्शनी आयोजित की गयी

विज्ञापन

सहरसा. पाॅलिटेक्निक कॉलेज बायपास स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं कला की एक शानदार प्रदर्शनी आयोजित की गयी. इसमें वर्ग नर्सरी से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया. विद्यालय के निदेशक अजय कुमार सिंह व मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों ने आजकल के आपाधापी वाले जीवन, तेज होती ट्रांसपोर्ट सिस्टम, नगर की सफाई व्यवस्था, प्रदूषण, डिजिटल क्रांति सहित अनेक विषयों के आधार पर विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया. कुछ बच्चों ने साइंस के साथ कला का प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शनी में जहां कक्षा नौ की कार्तिका व राशि झा ने होलोग्राम प्रिंटर का मॉडल प्रस्तुत किया. वहीं कक्षा छठी की आद्या ने हिंज ज्वाइंट को मॉडल द्वारा समझाया. तीन कक्षा की छात्रा शुभांगी, आकांक्षा, काव्या, सांभवी आरोही ने तितली के लाइफ साइकिल को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया. मौके पर मौजूद अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए एक से बढ़कर एक मॉडलों एवं उसके काम करने के बारे में पूछा एवं शाबाशी दी. बच्चों द्वारा बनाए गए पर्यावरण चक्र, चंद्रयान, सौर ऊर्जा का प्रयोग, पवन चक्की, आधुनिक घर, आधुनिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, ग्रीनहाउस, सेफ अर्थ, फोटो सेनथेसिस, हाइड्रोलिक लिफ्ट, लाइट ऑरगन के मॉडल को भी काफी वाहवाही मिली. विज्ञान के प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों में अनु, माया, सोना, तनु प्रिया, सोनाक्षी, गीतिका, नेहा, इशु, कोमल, शांभवी, पलक, रेशमा, शिक्षा राज, रश्मि, रिया, प्रियंका, मुस्कान, शिवम, शचि, परि, कृति, दक्ष, सृष्टि, दिव्या, आर्येन, श्रेया, नेहा, लक्ष्मी, नैन्सी, रिद्धि व अन्य बच्चों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया. शिक्षक व शिक्षिका छात्राओं व छोटे बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे. अभिभावकों ने बच्चों से प्रदर्शित मॉडल के बारे में बारी बारी से जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन