बच्चों के तैयार किए गये आमंत्रण पत्रों से ही अभिभावकों को देंगे आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के तैयार किए गये आमंत्रण पत्रों से ही अभिभावकों को देंगे आमंत्रण

ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को बच्चों ने अपनी रचनात्मक कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वयं आमंत्रण पत्र तैयार किया.

विज्ञापन

बच्चों ने अपनी रचनात्मक कला का किया शानदार प्रदर्शन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के मनोरी चौक स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को बच्चों ने अपनी रचनात्मक कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वयं आमंत्रण पत्र तैयार किया. रंग-बिरंगे चित्रों, आकर्षक लेखन और सृजनात्मक सोच से सजे इन आमंत्रण पत्रों ने बच्चों की प्रतिभा को उजागर किया. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि बच्चों द्वारा तैयार किए गये आमंत्रण पत्रों के माध्यम से ही अभिभावकों को सरस्वती पूजा में आमंत्रित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है और उनके मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. निदेशक ने बताया कि कला एवं रचनात्मक कार्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सोचने-समझने की क्षमता को भी विकसित करता है. वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों को हर स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास कर सकें. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंगेश आनंद, शिक्षक मनोज कुमार, चमन कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार, कृष्णा कुमार, प्रियदर्शी सिंह, मनोहर यादव, बबलू कुमार, ऋतिक सिंह, अंकित कुमार, यश कुमार, शिक्षिका सिमरन सिंह, अनिशा कुमारी, अदिति सिंह, चेतना सिंह, रेशमी कुमारी, स्नेहा प्रवीण, चंद्रमुखी कुमारी, गीतांजली झा सहित छात्र व छात्राएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन