नितीन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
नितीन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पहली बार बिहारी नितीन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं.

विज्ञापन

सहरसा. पहली बार बिहारी नितीन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. इस खुशी में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह चौक पर जश्न मनाया गया. साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी. भाजपा जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसमें 14 करोड़ प्राथमिक सदस्यों का अध्यक्ष बनना अपने आप में बड़ी बात है. जहां एक से एक संगठनकर्ता मौजूद हैं, जहां कई राज्यों में सरकार है. नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री है. वहां जगह बनाना कोई साधारण बात नहीं है. इस मौके पर जिला मंत्री कुमार गौरव, विजय बसंत, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, अभिनंदन कुशवाहा, जिला प्रवक्ता रमण कुमार, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशीष गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामनी देवी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा बेबी देवी, नगर महामंत्री संजय कुमार साह, ललन दास, जेके मिश्रा, सुनील झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन