ePaper

बिहार के सहरसा में डाक सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

Updated at : 23 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
cbi news

डाक सहायक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के सहरसा में मुख्य डाकघर के सुपरिटेंडेंट कार्यालय के स्थापना विभाग के डाक सहायक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने जाल बिछाकर डाक सहायक को पकड़ा.

विज्ञापन

बिहार के सहरसा में एक घुसखोर डाक सहायक को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है. मुख्य डाकघर के सुपरिटेंडेंट कार्यालय के स्थापना विभाग के डाक सहायक संजीत कुमार को सीबीआई पटना की टीम ने वेतन रिलीज करने के नाम पर पांच हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

मुख्य डाक कार्यालय में डाक सहायक गिरफ्तार

गिरफ्तार संजीत कुमार डाक अधीक्षक कार्यालय के स्थापना विभाग में पोस्टल सहायक के पद पर कार्यरत है. शिकायत पर आठ सदस्यीय सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को मुख्य डाक कार्यालय में अपना जाल बिछाया एवं पांच हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद उसे स्थानीय परिसदन लाया गया, जहां सीबीआई की टीम अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

ALSO READ: Bihar News: सहरसा में पत्थर से चेहरा कूचकर युवक की हत्या, दूरदर्शन के पुराने जर्जर भवन में मिली लाश

बकाया वेतन भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत

सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मी से पांच महीने के बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर पोस्टल सहायक संजीत कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. जिसमें पांच हजार रूपये अग्रिम देने की बात थी एवं वेतन रिलीज होने के बाद पांच हजार रुपये देने की बात तय की गयी थी.

जाल बिछाकर सीबीआई ने दबोचा

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत कर्मी द्वारा की गयी. जिसके बाद शुक्रवार को मुख्य डाकघर के नीचे कर्मी संजीत कुमार को चिन्ह लगा रुपया दिलवाया गया एवं मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन