महादलितों की समस्या का निदान करने लगाया जा रहा शिविर

Updated:
विज्ञापन
महादलितों की समस्या का निदान करने लगाया जा रहा शिविर

महादलितों की समस्या का निदान करने लगाया जा रहा शिविर

विज्ञापन

पटोरी में विशेष विकास शिविर का डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया उदघाटन सत्तरकटैया. विभागीय निर्देशानुसार सोमवार को पटोरी महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डीएम वैभव चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर दिया. शिविर में कुल 22 विभाग का स्टॉल लगाया गया था. सभी विभाग द्वारा लोगों से शिकायत संबंधी आवेदन लिया गया तथा कुछ का निष्पादन ऑन द स्पोर्ट किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि महादलितों की समस्या का निदान करने प्रत्येक महादलित टोला में विकास शिविर लगाया जा रहा है. जिसकी शुरुआत बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज से शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता के लिए समर्पित है. कोई भी समस्या होने पर संपर्क कर सकते हैं. शिविर में डीडीसी संजय कुमार निराला, एडीएम आपदा संजीव चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, डीसीएलआर सदर सावन, जिला कल्याण पदाधिकारी योगेंद्र कुमार, सीएस, बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ शिखा सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पवन कुमार, शिविर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन