ePaper

जमीन विवाद को लेकर चली गोली, एक महिला सहित दो घायल

Updated at : 14 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर चली गोली, एक महिला सहित दो घायल

जमीन विवाद को लेकर चली गोली, एक महिला सहित दो घायल

विज्ञापन

रहुआ में हुई घटना, हमलावर गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में पूर्व से चली आ रही जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक महिला सहित दो घायल हो गये. दोनों घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार रहुआ वार्ड नंबर पांच निवासी ताराकांत झा व वरुण झा के बीच एक कट्ठा सात धुर जमीन को लेकर विगत दो वर्षो से विवाद चल रहा था. यह जमीन वर्षो से ताराकांत झा के कब्जे में है. एक साल पूर्व वरुण झा ने यह जमीन शंभु पांडे, प्रकाश पांडे, तपेश्वर पांडे वगैरह से केबाला करवा लिया तथा इस जमीन पर जबरन घर चढ़ा दिया. जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ मामला दर्ज किया गया. जो न्यायालय में चल रहा है. एक माह पूर्व तारकांत झा ने विभिन्न पंचायत के गणमान्य लोगों को बुलाया और पंचायत की गयी. पंचों ने वरुण झा द्वारा जमीन पर बनाये गये घर व बाउंड्री को खाली करवाया तथा दोनों पक्षों से जमीन का कागजात जमा करने का निर्देश दिया. पंचायत में यह निर्णय हुआ था कि कागजात लेकर किसी वकील से सलाह ली जायेगी. तब तक विवादित जमीन से दोनों व्यक्ति को अलग रहने की बात कही गयी थी. लेकिन सोमवार को वरुण झा उस विवादित जमीन पर फिर से कार्य करने पहुंच गया. जिसे रोकने ताराकांत झा गया. दोनों के बीच कहा सुनी हुई और बात बात पर वरुण झा ने गोली चला दी. गोली ताराकांत झा के जांघ में लगी और आरपार करते उसके छोटे भाई सालन्दर ठाकुर की पत्नी अहिल्या देवी के जांघ में लगी और अटक गयी. दोनों घायल को पंचगछिया पीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और वरुण झा तथा उसकी पत्नी सोनी देवी को गिरफ्तार कर थाना ले आया. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन