जमीन विवाद में चली गोली, महिला जख्मी

जमीन विवाद में चली गोली, महिला जख्मी
सौरबाजार . थाना क्षेत्र सुहथ पंचायत स्थित वार्ड 9 में शनिवार की सुबह जमीन विवाद में गोली चली. जिसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. गोली महिला के कमर में लगी. जख्मी महिला को इलाज के लिए उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सुहथ वार्ड 9 निवासी लाना देवी व उनका दमाद सुहथ वार्ड 13 निवासी कैलाश यादव उर्फ कैला यादव व नाती सुधाकर यादव सहित अन्य लोग शनिवार की सुबह खेत में मूंग बो रहे थे. जहां अजय यादव व चंदु यादव के बीच विवाद होने लगा. वहीं ज़ख्मी लाना देवी के नाती सुधाकर यादव की पत्नी प्रीती कुमारी ने बताया कि लाना देवी को अजय यादव व चंदु यादव ने गोली मारी. सूचना मिलने पर सौरबाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुट गये. वहीं दूसरे पक्ष के अजय यादव की पत्नी मधुलता कुमारी ने भी थाना में आवेदन देकर इस गोली की घटना को साजिश बतायी है. उन्होंने कहा है कि गोली महिला के दामाद ने सास पर चलायी और हमारे पति को फंसाने का झूठा आरोप लगाया है. अब सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला को कमर में गोली लगी है. पट्टीदार के साथ झड़प में गोली चलने की बातें कही जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




