ePaper

बीएस कॉलेज सिमराहा में कदाचार मुक्त हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 20 Dec 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
बीएस कॉलेज सिमराहा में कदाचार मुक्त हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

बीएस कॉलेज सिमराहा में कदाचार मुक्त हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन

सहरसा . बनवारी शंकर महाविद्यालय में चल रहे स्नातक सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करायी जा रही है. शनिवार को दोनों पालियों में एमडीसी की परीक्षा संचालित की गयी. जानकारी देते केंद्र निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रो डॉ योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर के एमडीसी की परीक्षा संचालित की गयी. दो पालियों में संचालित परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हुई. कदाचार पर पूरी तरह रोक लगी रही. प्रथम पाली में 381 एवं दूसरी पाली में 917 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो जयप्रकाश झा, प्रो शिव नारायण यादव, प्रो उमेश कुमार, प्रो अहमद हुसैन, प्रो शोएब आलम, प्रो दीपक कुमार सिंह, प्रो एसके गुप्ता, प्रो संतोष झा, प्रो रविंद्र, प्रो नूतन कुमारी, प्रो धर्मशीला कुमारी, प्रो जितेंद्र, प्रो भुपेंद्र, प्रो मनोहर,, डॉ सुमन, प्रो ए कयूम, संजय कुमार, राजकुमार, अरूण कुमार, अरविंद, विरेंद्र, चलित्तर, दिलीप सक्रिय रहे. प्रो जयप्रकाश झा ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संचालित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन