ePaper

कालाबाजारी कर खाद्यान्न ले जा रहे ऑटो को जब्त कर सील किया गोदाम

Updated at : 28 Nov 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
कालाबाजारी कर खाद्यान्न ले जा रहे ऑटो को जब्त कर सील किया गोदाम

प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम मैनेजर के बदले उनके पति काम करते थे और मैनेजर घर पर रहती थी.

विज्ञापन

शिकायत पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम का किया था निरीक्षण

एसएफसी गोदाम मैनेजर के बदले उनके पति करते हैं काम

सौरबाजार. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम मैनेजर के बदले उनके पति काम करते थे और मैनेजर घर पर रहती थी. इसकी शिकायत पर शुक्रवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी ने खाद्यान्न कालाबाजारी के संदेह पर चावल लदे एक ऑटो को सौरबाजार जीरो माइल के पास से जब्त कर प्रखंड प्रांगण स्थित बीएसएफसी गोदाम परिसर लाया गया. जहां ऑटो चालक से खाद्यान्न का स्लिप मांगे जाने पर उन्होंने स्लिप नहीं दिया और असंतोषजनक जवाब दिया, जिसके बाद बीएसएफसी गोदाम के एजीएम डोली कुमारी की खोजबीन की गयी तो एजीएम के बदले उनके पति को पाया गया. जिसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीएमएसएफसी को दूरभाष पर सूचना देकर बीएसएफसी गोदाम को सील करने का निर्देश दिया. सूचना पर डीएमएसएफसी संतोष कुमार ने बीएसएफसी गोदाम पर पहुंच कर गोदाम को सील करवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि खाद्यान्न कालाबाजारी के संदेह पर पकड़े गए ऑटो को एजीएम की मिलीभगत से बिना जांच के ही छोड़ दिया गया, जबकि जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एमओ एवं डीएमएसएफसी को पकड़े गए चावल लदे ऑटो को थाना ले जाकर उनपर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया था.

इस संबंध में डीएमएसएफसी संतोष कुमार ने कहा कि खाद्यान्न कालाबाजारी के संदेह पर डीएसओ ने खाद्यान्न से लोड एक ऑटो को जब्त किया गया था. जिसके निर्देश पर बीएसएफसी गोदाम को सील किया गया है और आगे जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन