विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोर कमेटी सदस्य किया मनोनीत

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोर कमेटी सदस्य किया मनोनीत

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोर कमेटी सदस्य किया मनोनीत

विज्ञापन

सहरसा. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश के आलोक में जिला भाजपा जिला कोर कमेटी के सदस्यों को अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मनोनीत किया गया है. संगठनात्मक गतिविधियों को संचालन के लिए जिला कोर कमेटी के सदस्यों को जिला के 19 मंडल का मंडल प्रभारी जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह द्वारा मनोनीत किया गया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी मंडल प्रभारी की देखरेख में मंडल का संगठन मजबूत होगा एवं एनडीए अगामी चुनाव में विजय प्राप्त करने में सफल होगी. उन्होंने सभी नव मनोनीत मंडल प्रभारी को जिला भाजपा की ओर से बधाई दी एवं कुशल नेतृत्व में संगठन विस्तार की बात कही. नव मनोनीत सदस्यों में विधायक डॉ आलोक रंजन को पतरघट, प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह को नगर पश्चिमी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद को नगर पूर्वी, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव को सौरबाजार उत्तरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी को सौरबाज��र दक्षिणी, जिला महामंत्री मनोज यादव को सिमरी बख्तियारपुर नगर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन को महिषी दक्षिणी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता को महिषी उत्तरी, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा को नवहट्टा पश्चिमी, महापौर बैन प्रिया को नवहट्टा पूर्वी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनंद मिश्र को सत्तरकटैया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम नरेश सिंह को सोनवर्षा पूर्वी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गौतम भगत को बनमा ईटहरी, जिला महामंत्री विनय झा को सलखुआ, पूर्व जिलाध्यक्ष शालिग्राम देव को सोनवर्षा पश्चिमी मुख्य पार्षद मनीष कुमार को कहरा ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन