बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर, तीन जख्मी

एक तेज रफ्तार बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरघट-मधेपुरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित मध्य विद्यालय विशनपुर के समीप शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को देख जुटे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पतरघट पुलिस को सूचना देकर सभी जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया. जहां सभी जख्मी के प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित टेकनमा बस्ती निवासी दंपती मनोज मंडल एवं उनकी पत्नी सविता देवी तथा घोघनपट्टी निवासी ई-रिक्शा चालक नीरज यादव पिता विनोद यादव के तौर पर की गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेकनमा निवासी मनोज मंडल अपनी पत्नी सविता देवी के साथ मधेपुरा से इलाज करवा कर बाइक से अपने घर लौट रहे था. उसी दौरान ई-रिक्शा चालक नीरज यादव पतरघट से ई-रिक्शा लेकर कहरा मोड़ की ओर जा रहे थे. उसी दौरान मध्य विद्यालय विशनपुर के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पतरघट पुलिस की उपस्थिति में तीनों जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पतरघट लाया गया. जहां पीएचसी प्रभारी डॉ बबीता कुमारी एवं डॉ बीके प्रशांत, डॉ संजीव कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया. जहां तीनों जख्मी की स्थिति गंभीर बनी हुईं है. पतरघट पुलिस द्वारा बाइक एवं दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन