बेखौफ अपराधियों ने सहरसा में जदयू नेता को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित…

Updated at :17 Aug 2024 8:00 AM
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Councilor's nephew shot by criminals in Patna, the incident took place during robbery

Bihar Crime News

Bihar Crime News: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी क्रम में बिहार के सहरसा जिला में अपराधियों ने एक जदयू नेता को अपना शिकार बनाया है. जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी क्रम में बिहार के सहरसा जिला में अपराधियों ने एक जदयू नेता को अपना शिकार बनाया है. जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जब उनको गोली मारी गई उस दौरान वो सैलून में शेविंग करा रहे थे.

स्थानीय लोगों द्वारा उनको आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दी गई. मृतक की पहचान जदयू प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव के रूप में हुई है. मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है. इस घटना की सूचना जैसे हीं ग्रामीणों को मिली सनसनी फ़ैल गई.

घटना की सूचना पुलिस को मिलते हीं घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या कैसे हुई क्यों हुई यह चर्चा का विषय बना हुआ है. अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों की माने तो चर्चा है कि यह हत्या जमीन विवाद में हुई है.

ये भी पढ़ें: नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अपराधियों ने बाइक भी जलाया, आंखे भी फोड़ डाली… पुलिस मामले की कर रही जांच

ये भी पढ़ें: पटना में नहीं थम रहीं अपराधिक घटनाएं, स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच…

हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित

बता दें कि इस हत्याकांड का खुलासा के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है. यह घटना सहरसा जिला के बरियाही इलाके की बताई जा रही है. जदयू नेता जब शेविंग करा रहे थे तभी बदमाशों द्वारा उनके ऊपर गोली चलाई गई. उनको दो गोली लगी है. बता दें कि अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि इस घटना की सूचना जैसे हीं घरवालों को मिली हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. सभी के अंदर एक हीं सवाल है आखिर किसने गोली मारी और क्यों मारी.

 दिल्ली-UP में भारी बारिश, राजस्थान-ओडिशा में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन