ई-केवाइसी व फार्मर आइडी शिविर का बीडीओ ने किया निरीक्षण

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे ई-केवाइसी व फार्मर आइडी निर्माण कार्यों का रविवार को बीडीओ गुलशन कुमार झा ने सभी कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.
बनमा ईटहरी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे ई-केवाइसी व फार्मर आइडी निर्माण कार्यों का रविवार को बीडीओ गुलशन कुमार झा ने सभी कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. यह कार्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए किया जा रहा है. निरीक्षण में सुगमा, परसबन्नी, महारस, घौड़दोड़, ईटहरी एवं लालपुर में लगाये गये ई-केवाइसी एवं फार्मर आइडी शिविरों की स्थिति का जायजा लिया गया. बीडीओ ने बताया कि पंचायतों में लगाये गये शिविर इस माह तक संचालित किये जायेंगे. इस कार्य के लिए किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक व राजस्व कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. बीडीओ ने कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत सहुरिया व घौड़दोड़ में सर्वेयर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




