डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया की सतत निगरानी का निर्देश

Updated at : 25 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया की सतत निगरानी का निर्देश

जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के लिए समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया.

विज्ञापन

रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम व एसपी ने दिया निर्देश

सहरसा. रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गापूजा के विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बुधवार को प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के लिए समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि रामनवमी, चैती पर्व पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित सदर अनुमंडल में चिह्नित स्थलों पर कुल 98 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में 44 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सूचनाओं के आदान प्रदान, त्वरित कारवाई के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष 26 मार्च से 28 मार्च तक निरंतर कार्यशील रहेगा. जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से आपसी सद्भाव में खलल उत्पन्न करने की चेष्टा के विरुद्ध कठोरतम कारवाई सुनिश्चित की जायेगी. आसन्न पर्व त्योहार के अवसर पर डीजे का उपयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा. संयुक्त संबोधन क्रम में सभी संबंधित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीयांश तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक कुमार, एसडीपीओ मुख्यालय सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन