ePaper

बिहार अंडर 19 फुटबॉल टीम में बाबूजी बेसरा का हुआ चयन

Updated at : 12 Apr 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार अंडर 19 फुटबॉल टीम में बाबूजी बेसरा का हुआ चयन

बिहार अंडर 19 फुटबॉल टीम में बाबूजी बेसरा का हुआ चयन

विज्ञापन

68वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना खेल कौशल सहरसा . 68वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर 19 फुटबॉल टीम में सहरसा के बाबूजी बेसरा का चयन हुआ है. बाबूजी बेसरा मणिपुर में बिहार टीम के तरफ से अपने खेल का जौहर दिखाएंगे. वे पहली बार नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. बाबूजी बेसरा का चयन बिहार फुटबॉल टीम में होने पर जिला फुटबॉल एवं एथलीट विंग के सचिव सह राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा ने कहा कि मणिपुर की राजधानी इंफाल में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बाबूजी बेसर का चयन पूरे कोशी क्षेत्र के फुटबाल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है. बेसरा के पिता राम जी के स्वर्गवास होने के बाद भी माता मेना देवी खेती करके अपने बच्चों को बड़ा किया. बाबूजी जिले के बसिया घाट जैसे पिछड़ा क्षेत्र से अपनी फुटबॉल खेल की शुरुआत की एवं प्रारंभिक पढ़ाई श्री दुर्गा उच्च विद्यालय सिहौल से की. लगातार कठिन परिश्रम करके टाउन फुटबॉल क्लब सहरसा एवं खेल गुरु ब्रह्मदेव हंसदा के मार्गदर्शन में फुटबॉल के गुर को सीखा. आज उन्होंने बिहार टीम तक का सफर तय किया जो गर्व की बात है. जिला फुटबॉल व एथलेटिक्स विंग के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद यादव ने शुभकामना देते कहा कि आज के दौर में जहां खिलाड़ी खेल के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वही संमाज के युवा नशे का शिकार भी हो रहे हैं. इस दौर में फुटबॉल से एक बाबूजी बेसरा का निकालना शुभ संकेत है. फूटसल फुटबॉल संघ अध्यक्ष डॉ रिभा सिंह ने कहा कि अंडर 19 बिहार टीम में बेसरा के चयन ने हम सबों को गौरवान्वित किया है. वे उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं. जिला खेल संघ सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि आगामी दिनों में फुटबॉल से और भी कई बाबूजी बेसरा बिहार टीम में अपना जगह बनाएंगे. उसके लिए सभी लोग काम कर रहे हैं. यह शुरुआत हमें उत्साह देगी. शुभकामना देने वालों में चंद्रशेखर अधिकारी, सुनील झा, जिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष नयन सिंह, अशफाक आलम, डब्लू कुमार, मुस्ताक आलम, संजय मुरमुर, प्रमुख प्रतिनिधि सत्तरकटैया संजय कुमार, राजकुमार हेंब्रम, प्रतीक कुमार, आनंद राज, राहुल साहा, पूर्व सरपंच बिरजू चौधरी, टाउन फुटबॉल क्लब के गणेश गुप्ता, डॉ संजय यादव, लक्ष्मीनाथ गोसाई फुटबॉल क्लब के प्रशांत मेहता, बनगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश कामत, अंशु मिश्रा सहित जिले के फुटबॉल क्लब अध्यक्ष एवं सचिव ने बाबूजी बेसरा को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन