छात्र संगठन आइसा की बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गये आशीष आनंद

Updated:
विज्ञापन
छात्र संगठन आइसा की बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गये आशीष आनंद

छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक मंगलवार को वार्ड पांच त्रिमूर्ति चौक पर आशीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

विज्ञापन

सहरसा. छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक मंगलवार को वार्ड पांच त्रिमूर्ति चौक पर आशीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में भाकपा माले के युवा नेता कुंदन यादव, खेग्रामस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्की राम मौजूद रहे. बैठक में छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने, जिले के सभी कॉलेज में संगठन का विस्तार करने एवं छात्रों के ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. छात्र नेताओं ने जहानाबाद के नीट की छात्रा के साथ बलात्कार कर हत्याकांड पर तीखा आक्रोश जताया. बैठक में सर्वसम्मति से छात्र संगठन आइसा के जिलाध्यक्ष रकिया पंचायत के मोकना गांव निवासी आशीष आनंद चुने गये. जिलाध्यक्ष चुने जाने पर आशीष आनंद ने कहा कि जिले में छात्रों के हर मुद्दों, समस्याओं एवं उसके हक अधिकार को लेकर संघर्ष तेज करेंगे. बैठक में सागर कुमार शर्मा, आशीष कुमार, शिव नंदन कुमार, पप्पू कुमार, प्रवेश कुमार, नीतीश कुमार, प्रवीण कुमार, भवेश कुमार, दिलखुश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन