ePaper

देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार

Updated at : 26 Oct 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार

देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट. पस्तपार पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता टोला बस्ती से एक शराब तस्कर को 3 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि प्रीति कुमारी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से शनिवार की शाम पस्तपार पंचायत स्थित हाता टोला बस्ती निवासी दिनेश सादा के यहां छापेमारी की गयी. इस दौरान देसी चुलाई शराब के साथ शराब तस्कर दिनेश सादा को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR

DEEPAK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन